फिर सियासी तोड़फोड़ का खेल, मिशन 75 के लिए दूसरे दलों में सेंधमारी करेगी भाजपा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तोड़फोड़ और जोड़तोड़ का खेल जबरदस्‍त तरीके से चलेगा। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और उनकी टीम ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा 75 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य यानि मिशन 75 हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। मंडल और बूथ स्तर के कार्यक्रम निर्धारित करने के बाद टीम मनोहर की निगाह अब दूसरे राजनीतिक दलों के उन विधायकों पर है, जिनमें भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने का माद्दा है। इनेलो, कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी समर्थित ऐसे तमाम विधायकों को देर-सबेर भाजपा में एंट्री दिलाने का रास्ता तैयार किया जा रहा है।
राज्य में पिछले दो माह के अंतराल में एक दर्जन से अधिक विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भाजपा का दामन थाम चुके हैं। सबसे अधिक टूट फूट प्रमुख विपक्षी दल इनेलो में हुई है। इनेलो के पास कभी 19 विधायक हुआ करते थे। इनमें से चार विधायक जननायक जनता पार्टी के पास चले गए, जबकि दो विधायकों का निधन हो चुका है। इनेलो के पास अब मात्र आठ विधायक बचे हैं। बाकी भाजपा अथवा कांग्रेस ज्वाइन कर चुके है। कांग्रेस विधायकों की संख्या 17 है। इनमें 13 विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक हैं, जबकि जजपा के पास वे चार विधायक हैं, जो इनेलो से टूटकर आए हैं।

More videos

See All