ममता बनर्जी कॉलेज स्ट्रीट में विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण करेंगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 28 दिन बाद कॉलेज स्ट्रीट में विद्यासागर की उस प्रतिमा का अनावरण करेंगी जिसे राजनीतिक संघर्ष की बर्बरता में तोड़ दी  गई थी। सीएम ममता बनर्जी ने पहले विद्यासागर की दो पूर्ण-प्रतिमाओं को स्थापित करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि एक प्रतिमा विद्यासागर कॉलेज के गेट पर और दूसरी विद्यासागर सेतु पर लगाई जाएगी। 
जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ने को लेकर विवाद पैदा हुआ था। पूरे देश में राजनीतिक चर्चा बन चुकी इस घटना के अब 28 दिन बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूर्ति का फिर से अनावरण करेंगी। इस बार दो मूर्तियां लगाई जाएंगी जिसमें से एक आधी मूर्ति और दूसरी पूरी मूर्ति होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को कॉलेज परिसर में कार्यक्रम रखा गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि विद्यासागर की आधी प्रतिमा को उसी कमरे में फिर से स्थापित किया जाएगा, जहां यह हुआ करती थी। शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया कि सीएम दोपहर 1 बजे हरे स्कूल मैदान में प्रतिमा का अनावरण करेंगे और फिर इसे विद्यासागर कॉलेज पहुंचाया जाएगा।

More videos

See All