कठुआ मामले पर पैंथर्स ने भाजपा को घेरा तो कांग्रेस ने किया फैसले का स्वागत

 कठुआ दुष्कर्म व हत्या मामले पर न्यायालय के फैसले पर राजनीतिक पार्टियां संभलकर ब्यानबाजी कर रही हैं। पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन ने एक तरफ जहां इस मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोला तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने न्यायालय के फैसले की सराहना की।
नेशनल पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने बहुचर्चित कठुआ मामले में छह आरोपियों को दोषी करार दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा लोगों के सामने बेनकाब हो गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीडीपी-भाजपा सरकार ने मिलकर न्यायालय में तथ्य ही इस तरीके से पेश करवाए जिसके बाद यह फैसला आया है। न्यायालय ने तो दोनों पक्षों को सुनकर यह फैसला सुनाना था। भाजपा ने तो जम्मू के डोगरों के खिलाफ कुछ माहौल ही ऐसा बना दिया था।

More videos

See All