विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा बूथ प्रभारियों के प्रदर्शन का आकलन शुरू

 झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. विधानसभा में पार्टी ने दो तिहाई से अधिक सीट लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसको लेकर रणनीति बनायी जा रही है. लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा ने इसका आकलन शुरू कर दिया है. बूथ प्रभारियों के प्रदर्शन का आकलन कराने का काम शुरू किया गया है. 
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने बूथ प्रभारियों से बूथ पर पड़े मतों का आंकड़ा मांगा है. इन्हें बताने को कहा गया है कि उनके बूथ पर पार्टी उम्मीदवार को कितना मत मिला. बूथ के अधीन रहने वाले पार्टी के प्रमुख नेताओं से उन्हें कितना सहयोग मिला. 
Friday, 26 June 2026