कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयागराज दौरा स्थगित

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयागराज दौरा स्थगित हो गया है। वह फिलहाल अभी प्रयागराज नहीं आएंगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि प्रियंका का प्रयागराज आने का कोई कार्यक्रम नहीं है। उन्हें इसके बारे में अब तक कोई जानकारी भी नहीं है।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अब तक यह जानकारी दी गई थी कि प्रियंका का आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह यहां लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद समीक्षा करने वाली थीं। इसके लिए उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 40 जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों को भी प्रयागराज बुलाया था।

More videos

See All