सबका साथ, सबका विकास की नीति पर बढ़ रही भाजपा : प्रजापति

नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा की सभी दस सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। आने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वे गांव गुहणा में लोकसभा चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाने का काम किया है।

जनता ने भाजपा में विश्वास जताया और सभी सीटों पर भारी मतों से जीत दिलवाने का काम किया। अब कार्यकर्ताओं का काम है कि भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनसे जुड़ सके। 

More videos

See All