मदन लाल सैनी बोले- अकबर ने मीना बाजार लगाया, जहां वो गलत काम करता था

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने एक विवादित बयान देते हुए अकबर को चरित्रहीन बताया। उन्होंने कहा कि अकबर ने मीना बाजार लगाया था। मीना बाजार में सारे काम महिलाएं करती थीं। अकबर वेश बदकर जाता था। वहां कुकृत्य करता था। बता दें कि गुरुवार को राजस्थान भाजपा के कार्यालय में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैनी ने मीडिया से चर्चा करते हुए ये बात कही।
वेश बदलकर मीना बाजार जाता था अकबर
सैनी ने कहा कि अकबर ने मीना बाजार लगाया था। मीना बाजार में सारे काम महिलाएं करती थीं। अकबर वहां वेश बदकर जाता था। वहां वो कुकृत्य करता था। इसक उदाहरण है किरण देवी। जिन्होंने पहचान लिया कि ये अकबर है। उन्होंने अकबर को नीचे पटका और उसके सीने पर कटार रख कहा था तू कौन है। तब अकबर ने कहा था कि हिंदुस्तान का बादशाह तुम्हारे कदमों के नीचे हैं। मुझे माफ कर दो। उसी दिन से मीना बाजार बंद हो गया।   
महाराणा प्रताप महान
मदनलाल सैनी ने कहा कि महान वो होता है जो अपने धर्म, संस्कृति के लिए, सम्मान के लिए संघर्ष करता रहे। जब हम महाराणा प्रताप की जीवनी पड़ते हैं तो देखते हैं कि उन्होंने किसी की जमीन हथियाने के लिए कोई काम नहीं किया। महाराणा प्रताप ने इस देश के लिए उन लोगों की आधीनता स्वीकार नहीं की। जिन्होंने इस देश पर आक्रमण किया था। जो लोग इस देश को गुलाम बनाने के लिए आए थे उनकी आधीनता महाराणा प्रताप ने स्वीकार नहीं की थी। इसलिए महाराणा प्रताप महान हैं। 

More videos

See All