भल्ला जम्मू, करा कश्मीर व जोरा लद्दाख के होंगे कांग्रेस कार्यवाहक प्रधान, राहुल गांधी लेंगे फैसला

संसदीय चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उथल-पुथल तय है। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के पुनर्गठन की पूरी संभावना है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि रमण भल्ला को जम्मू संभाग, तारिक हमीद करा को कश्मीर और रिगजिन जोरा को लद्दाख संभाग का कार्यवाहक प्रधान बनाया जा सकता है।
संसदीय चुनाव में प्रदेश प्रधान जीए मीर अनंतनाग संसदीय सीट से चुनाव हार गए हैं। गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे रमण भल्ला ने इस बार जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से संसदीय चुनाव लड़ा। वे भले ही भाजपा के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा से चुनाव हार गए, लेकिन उनको 5.55 लाख के करीब वोट मिले। ऐसे में भल्ला एक मजबूत नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं।

More videos

See All