Molitics Logo

तीन बार झारखंड के सीएम रह चुके अर्जुन मुंडा ने ली केंद्रीय मंत्री पद की शपथ

 नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की दूसरी बार शपथ ली. पीएम पद की शपथ के साथ मोदी कैबिनेट के बनने वाले मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ली. मोदी मंत्रिमंडल में झारखंड के खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा को शामिल कर लिया गया है. मंत्री पद के लिए शपथ उन्होंने ग्रहण किया.
झारखंड में लोकसभा चुनाव 2019 में 12 सीटों पर बीजेपी में कब्जा जमाया है. वहीं, अर्जुन मुंडा ने खूंटी सीट से जीत हासिल की. हालांकि उन्होंने महज 1445 वोटों से जीत हासिल की. मतगणना के दौरान अंत तक उनकी जीत का फैसला चलता रहा. आपको बता दें कि खूंटी से आठ बार सांसद रहे करिया मुंडा का टिकट काट कर अर्जुन मुंडा को यहां से चुनाव में खड़ा किया गया.