सीएम आवास पर लंच के लिए मौजूद भाजपा सांसदों को मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के नवनिर्वाचित सांसदों को पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर संबोधित कर रहे हैं। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, भाजपा के प्रदेश प्रभारी जे पी नड्डा व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद हैं। 

इस बैठक में मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित सांसदों को सरकार व संगठन से समन्वय, व्यवहार में संयम और कार्यकर्ताओं के सम्मान का पाठ पढ़ा रहे हैं। इसके बाद शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर होने वाली बैठक में पश्चिम, बृज, अवध, कानपुर बुंदेलखंड, गोरखपुर और काशी क्षेत्र के पार्टी अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री और चुनाव सह प्रभारी मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रवार चुनाव नतीजों पर मंथन किया जाएगा।

More videos

See All