उपचुनाव की परीक्षा से दूर रहेगी कांग्रेस, प्रदेश पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान को दी सलाह

विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस, प्रदेश में होने वाले 11 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव से कन्नी काट सकती है। पहले संगठन बाद में चुनाव, फार्मूला आजमाते हुए पार्टी पूरा ध्यान संगठन की मजबूती पर देने की तैयारी कर रही है।
पार्टी के आधा दर्जन पूर्व विधायकों व प्रदेश पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान को इस आशय का एक पत्र लिखकर सलाह दी है कि कमजोर संगठन के रहते बार बार चुनावी परीक्षा मेंं फजीहत कराना उचित नहीं है। उपचुनाव में बिना पुख्ता तैयारी के कूदना पार्टी हित में नहीं होगा। बेहतर यह हो कि पार्टी पूरी ताकत से मिशन-2022 को कामयाब बनाने में अभी से जुट जाए। ब्लाक, जिला और प्रदेश स्तर पर जरूरी बदलाव के साथ पुख्ता रणनीति तैयार की जाए।
जिस पर अमल करने के साथ पदाधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए। पत्र में कहा गया कि वर्ष 2017 की मात के बाद से उपचुनावों को लेकर कांग्रेस के अनुभव अच्छे नहीं है। गोरखपुर व फूलपुर जैसी संसदीय सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस बेहद खराब स्थिति में रही। इसके चलते कैराना के उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा, बसपा और रालोद गठबंधन को समर्थन करना ही उचित समझा।

More videos

See All