हिमाचल में चुनाव आचार संहिता हटी, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

हिमाचल प्रदेश में 76 दिनों के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता 26 मई को शाम पांच बजे हट गई। आचार संहिता के हटते ही प्रदेश में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की रुकी हुई रफ्तार तेज हो जाएगी। इसके अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों का दौर भी शुरू होगा।
भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी।
चुनाव आचार संहिता के कारण विकास कार्य ठप हो गए थे। पूर्व में जिन कार्यों को मंजूरी मिलने के बाद शुरू कर दिया गया था, उन्हीं कार्यों को किया जा रहा था। नए कार्य शुरू करने पर रोक लगी थी। सरकार और विभाग अपनी मर्जी से कोई भी कार्य व तबादले नहीं कर सकते थे। इस कारण करोड़ों रुपये के विकास कार्य विभिन्न विभागों सहित नगर निगमों, शहरी निकायों व पंचायतों में नहीं हो रहे थे। नए प्रस्तावों को मंजूरी के लिए भी नहीं भेजा जा रहा था। गिने चुने विकास कार्य और पदोन्नतियां चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद ही हो रही थीं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सरकार  जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करेगी। कुछ जिलों के उपायुक्तों के साथ पुलिस अधीक्षकों को भी जल्द बदला जाएगा

More videos

See All