पश्चिम बंगाल में घर से बुलाकर कर दी भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद भी पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के कई शहरों में हिंसक वारदात हो रही हैं। इसमें एक भाजपा समर्थक की हत्या कर दी गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। भाजपा ने तृणमूल समर्थकों पर हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जवाब देने के लिए 'जैसे को तैसा' वाली नीति अपनाएंगे। उधर, तृणमूल ने भाजपा पर जगह-जगह पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ व कब्जा करने और कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।
नादिया जिले में चकदह में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर संतू घोष की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक संतू रात के करीब नौ बजे घर लौटा था। उसे कुछ युवक घर से बुलाकर ले गए और एक मैदान में ले जाकर गोली मार दी और फरार हो गए।
Result with molitics https://www.molitics.in/election/result
संतू को अपना समर्थक बताते हुए भाजपा ने शनिवार को ट्रेनें रोककर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा का कहना है कि संतू कुछ दिन पहले ही तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ था। भाजपा नेताओं ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के इशारे पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है।

More videos

See All