गोवा लोकसभा चुनाव 2019 Live: जानें किस सीट पर किसने दर्ज की जीत

लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हुई वोटों की गिनती में राज्य की दो लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। पिछली बार जहां प्रदेश की दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा था, वहीं इस बार कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से एक सीट हथियाने में कामयाब हो गई। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम में प्रदेश की उत्तरी गोवा लोकसभा सीट से श्रीपद येसो नायक ने 80 हजार मतों से कांग्रेस के गिरीश चोडांकर को हराकर जीत हासिल कर ली है। 
molitics with Result https://www.molitics.in/election/result
चोडांकर को कुल 2 लाख 44 हजार 844 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी चोडांकर को कुल 1 लाख 64 हजार 597 वोट मिले। श्रीपद ने पिछले लोकसभा चुनाव में भी इस सीट से जीत हासिल की थी। इसके अलावा राज्य की दूसरी लोकसभा सीट दक्षिणी गोवा से कांग्रेस प्रत्याशी फ्रांसिस्को सरदिन्हा को जीत मिली है। उन्होंने 9755 वोटों के अंतर से बीजेपी के एडवोकेट नरेंद्र केशव सवाइकर को हराया है। सरदिन्हा और सवाइकर को क्रमशः 2 लाख 01 हजार 561 और 1 लाख 91 हजार 806 मत मिले हैं। बता दें कि इन दो पार्टियों के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनाव की इस दौड़ में शामिल थी। जानिए किस उम्मीदवार ने किस सीट से जीत दर्ज की... 

More videos

See All