हिमाचल की चारों सीटों पर BJP आगे, अनुराग ठाकुर बड़ी जीत की ओर अग्रसर

हिमाचल में भाजपा को चारों सीटों पर बढ़त, हमीरपुर से अनुराग 51329 मतों से आगे, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 30 हज़ार मतों से आगे, मंडी से रामस्वरुप 53 हजार वोटों से आगे और शिमला से सुरेश कश्यप 44 हजार वोटों से आगे.कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा आगे, पहले चरण में भाजपा के किशन कपूर आगे. हर विधानसभा क्षेत्र से 55 सौ मतों से आगे हैं.
शिमला से सुरेश कश्यप 18000 मतों से आगे. उनका मुकाबला कांग्रेस के धनीराम शांडिल से है.
हिमाचल में चारों सीटों पर भाजपा आगे, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 9500 वोटों से लीड कर रहे हैं. मंडी और कांगड़ा से भी भाजपा आगे चल रही है.
हिमाचल की तीन सीटों पर भाजपा आगे, एक सीट पर कांग्रेस आगे. मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर से भाजपा और शिमला सीट से कांग्रेस आगे चल रही है.
हिमाचल से पहला रुझान : हमीरपुर सीट से भाजपा के अनुराग ठाकुर आगे, चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं अनुराग ठाकुर. ऊना जिले के सदर से पहला रूझान, अनुराग ठाकुर, 5934, राम लाल ठाकुर -2831 चुनाव आयोग ने दी जानकारी. उधर, मंडी से मंडी से भाजपा के रामस्वरुप शर्मा आगे.
हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों पर आज चुनावी नतीजों का ऐलान होगा. सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है. कांगड़ा, मंडी, शिमला और हमीरपुर सीट के लिए अलग-अलग जगह कुल 18 काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं, जहां पर काउंटिंग हो रही है.



     

More videos

See All