CM रघुवर दास ने कहा-13 सीटों पर जीत तय, एक पर कांटे की लड़ाई

तमाम एग्जिल पोल के नतीजों से उत्‍साहित झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है। जनता ने फिर से एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश देने का मन बनाया है। लोकसभा चुनावों में झारखंड में 13 सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत तय है। हालांकि, एक सीट विपक्षी महागठबंधन से कांटे की लड़ाई में फंसी है ।
राजधानी रांची में सोमवार को मीडिया से बातचीत में मुख्‍यमंत्री ने बड़ी ही बेबाकी से स्वीकार किया कि राजमहल सीट पर कांटे का मुकाबला हुआ है। यहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्‍मीदवार विजय कुमार हांसदा और भाजपा के प्रत्‍याशी हेमलाल मूूर्मू चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, बाद में सीएम ने यह भी दावा किया कि राजमहल में भी पांच से दस हज़ार वोटों से भाजपा जीत हासिल करने जा रही है।

More videos

See All