मिशन गठबंधन में जुटे नायडू येचुरी-केजरी से मिले, माया-अखिलेश से आज मिलेंगे

लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का प्रचार खत्म होते ही विपक्ष गठबंधन की कवायद में जुट गया है। चुनाव बाद गठबंधन के मिशन पर जुटे तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। वे कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी से भी मिले। 
नायडू शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। नायडू शनिवार को ही लखनऊ जाएंगे। वहां बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे। सपा-बसपा गठबंधन के बाद राजनीतिक हल्कों, खासतौर से गैर भाजपा खेमे में दिल्ली में सरकार बनाने में इन दोनों दलों की अहम भूमिका मानी जा रही है। 

More videos

See All