केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से ब्लैकमेलिंग में सामाजिक कार्यकर्ता उषा ठाकुर गिरफ्तार

दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्धनगर सीट से लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने के मामले में समाज सेविका उषा ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ सेक्टर-20 ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक, उषा ठाकुर की गिरफ्तारी शुक्रवार को उनके घर से हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों मुख्य आरोपित आलोक से रिमांड पर हुई पूछताछ के बाद शुक्रवार को उषा ठाकुर को कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपित खालिद की तलाश है।
बताया जा रहा है कि समाज सेविका उषा ठाकुर काफी समय से पूछताछ चल रही थी, दरअसल आलोक उषा ठाकुर के जरिये ही महेश शर्मा से मिला था और जब उसने स्टिंग किया तब उस मीटिंग में उषा ठाकुर भी मौजूद थीं। हालांकि ये साफ नहीं है कि उषा ठाकुर को स्टिंग की जानकारी थी या नहीं?

More videos

See All