लोकसभा चुनाव 2019: हिमाचल के मंडी में प्रियंका वाड्रा की रैली आज

हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी की रैली के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा रैली करने आ रही हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 14 मई को मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में जनसभा करेंगी. वे यहां मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी आश्रम शर्मा के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करेंगी. प्रियंका सुंदरनगर के जवाहर पार्क में सुबह 11 बजे जनसभा को करेंगी. इससे पहले, शिमला के ठियोग में भी प्रियंका की रैली होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते इस रद्द कर दिया गया.

मंगलवार को सुंदरनगर में 11 बजे प्रियंका गांधी हेलिकॉप्टर से पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान पहुंचेंगी. यहां से खुली जीप में रोड शो के माध्यम से जवाहर पार्क पहुंचेगी.

 

More videos

See All