मोदी को हराओ, फिर चाहे फिर हनुमान आर्मी बने या मीणा आर्मी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की जनता से कह रही है कि मोदी को हराओ और लोकतंत्र बचाओ। देश में लोकतंत्र है, तभी भीम आर्मी जैसे संगठन है। अगर लोकतंत्र रहेगा, तो चाहे हनुमान बेनीवाल आर्मी बने या मीणा आर्मी, लोकतंत्र को सभी को अपनी आवाज उठाने का हक होगा। 

जयपुर में एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी हारेंगे, तभी आगे पत्रकार आगे सवाल पूछ सकेंगे। वर्तमान में तो दूरदर्शन हो, रेडियो हो, सभी एकतरफ मोदी का प्रचार कर रहे है। रही कसर नमो टीवी ने पूरी कर दी है। पूरा का पूरा मीडिया दवाब में काम कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन कांग्रेस पार्टी यह महसूस कर रही है कि मोदी जी घबराए हुए 23 मई के नतीजों को लेकर। 

मुख्यमंत्री ने संघ पर खुलेआम भाजपा का साथ देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संघ को भाजपा के साथ मर्ज हो जाना चाहिए। यह मेरी गंभीरता पूर्वक संघ प्रमुख भागवत को सलाह है। ताकि संघ खुद को सांस्कृतिक संगठन बताने से परहेज करें।जिससे की संघ आगे अभी की तरह आगे भी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार में कूद सके।

More videos

See All