PM मोदी मेरे दोस्त हैं, लेकिन उनकी जुबान में महागिरावट आई है : शत्रुघ्न सिन्हा

इस चुनाव में भाषा का स्तर इतना गिर जाएगा यह मैंने कभी सोचा भी नहीं था। देश के लिए सबकुछ न्यौछावर करने वाले राजीव गांधी के नाम पर राजनीति की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी किसी की मां को डायन कह रहे हैं तो राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी बताया जा रहा है। ऐसा बयान निंदनीय, शर्मनाक और दर्दनाक है। महामिलावट की बात करने वाले पीएम मोदी की जुबान में महागिरावट आई है। यह बात कांग्रेस नेता व फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में बाग सेवनिया में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि मोदी का व्यक्तिगत नहीं बल्कि नीतियों का विरोध है। पीएम मेरे दोस्त हैं लेकिन इस वक्त मामला दोस्त का नहीं बल्कि देश का है। उन्होंने नोटबंदी, बेरोजगारी और जीएसटी के मामले पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि राष्ट्रवाद मुद्दा ठीक है लेकिन देश में सिर्फ राष्ट्रवाद ही मुद्दा नहीं है। इसके अलावा भी कई समस्याएं ऐसी है जिन पर अब भाजपा की बोलती बंद है।

More videos

See All