प्रियंका गांधी की PM मोदी को चुनौती, चुनाव के आखिरी 2 चरण नोटबंदी-GST पर लड़कर दिखाएं

दिल्ली के रण में विजय पताका फहराने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को रोड शो किया. उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित के लिए प्रचार करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और चुनौती दी. प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी नोटबंदी और जीएसटी पर चुनाव लड़कर दिखाएं.
प्रियंका ने कहा कि एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है. चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने देश के नौजवानों से किए थे और धोखा दिया उन पर लड़िए.'
पीएम मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा, 'मौजूदा हालात ऐसे हो गए हैं कि किसी बच्चे को जब होमवर्क दिया जाए तो स्कूल आकर बोले कि क्या करूं नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया, छुपा दिया. मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की और किसी पानी में डूबो दी.'

More videos

See All