भरतपुर और करौली-धौलपुर में कांग्रेस का पलड़ा भारी

भरतपुर संभाग की भरतपुर व करौली-धौलपुर, दोनों ही लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है। विधानसभा सीटों के हिसाब से दोनों जगह 5-5 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है। आज यहां पीएम मोदी और राहुल गांधी की सभाएं हैं। 6 मई को मतदान होना है।
भरतपुर : रंजीता कोली Vs अभिजीत कुमार
जमीनी हकीकत: भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। बसपा ने इसे त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। नगर और नदबई से बसपा के दो विधायक भी जीते हैं। मोदी फैक्टर को कम करने के लिए कांग्रेस के तीनों मंत्री विश्वेंद्र सिंह, सुभाष गर्ग और भजन लाल जाटव पूरी तरह से जुटे हैं। कम पढ़ी-लिखी होना, बोलने में झिझक, ससुर गंगाराम पर कबूतरबाजी के आरोपों का नुकसान रंजीता कोली की परेशानी बढ़ा रहे हैं।

किसका पलड़ा भारीः बयाना, वैर, कठूमर, नगर और कामां में कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है। नदबई और भरतपुर में भाजपा मजबूत है। डीग-कुम्हेर में संघर्ष की स्थिति है। अभी यहां कांग्रेस मजबूत दिख रही है। वैसे भी यहां तीन-तीन मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। लेकिन, बसपा का असर कम कर पाना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। कार्यकर्ताओं का मजबूत नेटवर्क भाजपा के लिए राहत की बात है।

More videos

See All