Chhattisgarh Lok Sabha Election 2019 : प्रियंका गांधी को लेकर उमा भारती ने दिया विवादित बयान

भाजपा नेता व मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के एक विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गई है। उमा भारती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर अब विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी चोर की पत्नी है और हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा।
गौरतलब है कि उमा भारती मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के लिए गई थी। इस दौरान संवाददाताओं ने जब उनसे प्रियंका वाड्रा के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘‘उनके पति पर चोरी का आरोप है। चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा.’’

More videos

See All