सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कोई भी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी पूरा जोर लगा रहा है. हरियाणा में भाजपा के स्टार प्रचारकों को देखते हुए कांग्रेस के भी बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा आ रहे हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक तंवर ने बताया कि हरियाणा में कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक जनसभाएं और रैलियां करेंगे. राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह सहित अनेक केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा में प्रचार करेंगे.
 

More videos

See All