ऑटो में सवार होकर पहुंचे गहलोत शहर की तंग गलियों पर कर रहे है पैदल रोड शो

लोकसभा चुनाव प्रचार थमने से चंद घंटे पहले शनिवार को जोधपुर में चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी अपने पुत्र वैभव का प्रचार करने आज शहर में पैदल रोड शो करने निकले। फतेहपोल से शुरू हुआ उनका यह जनसंपर्क अभियान तेज गति के साथ घंटाघर की तरफ बढ़ रहा है। जगह-जगह पर लोग उनका जोरदार स्वागत कर रहे है। इससे पूर्व शहर की संकरी गलियों से होकर फतेहपोल पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री एक ऑटो में सवार होकर पहुंचे। 

जोधपुर में शुक्रवार को गहलोत के तूफानी जनसंपर्क अभियान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के बाद हर तरफ चुनावी माहौल नजर आना शुरू हो गया। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थमने से पहले कांग्रेस व भाजपा ने अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने को पूरी ताकत झोंक दी है। 
मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर में तेज गर्मी के बीच एक ऑटो में सवार होकर फतेहपोल पहुंचे। वहां से वे जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं व पार्टी प्रत्याशी वैभव को साथ ले गाजे-बाजे के साथ भीतरी शहर की गलियों में रोड शो के जरिये जनसंपर्क करने रवाना हुए। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गहलोत हमेशा इसी अंदाज में लोगों से मिलने के लिए शहर की सड़कों पर निकलते रहे है।

More videos

See All