सीएम, 8 मंत्री और एमपी-एमएलए वैभव के लिए जोधपुर में लगा रहे दम

राज्य की सबसे हॉट सीट जोधपुर में कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कैबिनेट मंत्री, विधायक, सांसद और संगठन से जुड़े पदाधिकारी चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं। कैबिनेट मंत्रियों में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सबसे अधिक तीन बार जोधपुर का दौरा कर चुके हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज मेहता के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के नामांकन से चुनाव प्रचार तक के लिए अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजणा, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी जोधपुर संसदीय क्षेत्र जा चुके हैं। सबसे अधिक तीन बार प्रताप सिंह खाचरियावास जोधपुर का दौरा कर प्रेस कांफ्रेंस से लेकर शेरगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके। अगले दो से तीन दिनों में ऊर्जा, पीएचईडी मंत्री डाॅ. बीडी कल्ला और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल जोधपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। अलवर के मौजूदा सांसद कर्ण सिंह यादव पिछले कई दिनों से जोधपुर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

More videos

See All