मंडी में शह और मात का खेल शुरु, दांव पर वजीर; कांग्रेस भी नही है पीछे

चुनावी बिसात बिछ चुकी है और शह और मात का खेल भी शुरू हो चुका है। भाजपा ने वजीर पर दांव खेल कांग्रेस को चित करने की जुगत भिड़ाई है जबकि कांग्रेस भी इस खेल में पीछे नहीं है। मंडी में बेटे और पार्टी के बीच फंसे प्रदेश सरकार में मंत्री (वजीर) अनिल शर्मा के सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप के लिए समर्थन मांगते दिखाया गया है। भाजपा हालांकि पोस्टर जारी करने से इन्कार कर रही है। अनिल ने इसे घटिया राजनीति बताया।

More videos

See All