दून दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित
लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। उत्तराखंड में पहले चरण में हो रहे चुनाव के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की शनिवार को दून में हो रही परिवर्तन रैली से कांग्रेस में उत्साह की लहर है। राहुल दोपहर करीब साढ़े बारह बजे परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल कश्मीर में शहीद हुए सेना और सीआरपीएफ के जांबाजों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नई दिल्ली से हवाई मार्ग से सुबह 11.45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से परेड मैदान स्थित जनसभा में पहुंचेंगे। परेड मैदान में दोपहर करीब 12.30 बजे से उनका संबोधन शुरू होगा। जनसभा खत्म होने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले कश्मीर में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट के नेहरू कालोनी स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

Saturday, 16 March 2019