17 से 20 मार्च तक प्रियंका गांधी का यूपी दौरा, मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खेलेंगी होली

प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात में हुंकार भरने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब उन्हें घेरने उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रही हैं. महीने भर के इंतजार के बाद आखिरकार प्रियंका गांधी का यूपी दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है. 17 से 20 मार्च तक प्रियंका गांधी यूपी में होंगी इस दौरान वो इलाहाबाद से वाराणसी तक की यात्रा करेंगी. सबसे दिलचस्प ये है कि इस यात्रा के दौरान गंगा पर प्रियंका की स्टीमर भी चलेगी. आखिरी दिन वाराणसी में प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ होली भी खेलेंगी.
प्रियंका गांधी 17 से 20 मार्च तक चार दिनों तक यूपी में रहेंगी. इस दौरान वो लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा करेंगी. नजरें आखिरी दिन पर टिकी होंगी जब प्रियंका वाराणसी पहुंचेंगी.
 
प्रियंका गांधी का ये कार्यक्रम काफी सोच समझ कर बनाया गया है. इलाहाबाद में नेहरू परिवार की जड़े हैं. तो वहीं वाराणसी मोदी को वो किला है जिसे फतह करने की चुनौती प्रियंका के सामने है. इस दौरान वो मिर्जापुर जाएंगी जहां से पार्टी के युवा नेता ललितेश पति त्रिपाठी उम्मीदवार हैं. अपनी यात्रा के दौरान प्रियंका नदी के बीचों बीच और किनारे बसे लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं जानेंगी साथ ही साथ मल्लाह, केवट, बुनकर जैसी जातियों का दिल जीतने की कोशिश भी करेंगी. अपनी जल यात्रा के दौरान वो गंगा सफाई को लेकर मोदी सरकार के दावे की कलई भी खोल सकती हैं. मंदिरों के दर्शन के जरिए राहुल गांधी की तरह ही प्रियंका नरम हिंदुत्व का संदेश देने की कोशिश भी कर सकती हैं तो वहीं मजार पर जा कर मुस्लिम समाज को रिझाने की.

More videos

See All