Election 2019: भाजपा को अपने घर से ही चुनौती, कांग्रेस कर्ण सिंह के बेटे को उतारने की तैयारी में

कभी कांग्रेस की गढ़ रही ऊधमपुर-डोडा संसदीय सीट हमेशा राजनीति के लिहाज से विशेष रही है। कई दिग्गजों ने इस सीट से अपनी किस्मत आजमाई है। यही नहीं चुनाव जीत कर उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी खास जगह बनाई। इनमें पूर्व सदर ए रियासत डॉ. कर्ण सिंह से चमन लाल गुप्ता और डॉ. जितेंद्र सिंह शामिल हैं। अभी तक 13 बार हुए चुनावों में कांग्रेस ने नौ बार इस सीट पर जीत दर्ज की है। इस बार इस सीट में समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैंं।
भाजपा को अब अपने गढ़ में अपने ही चुनौती दे रहे हैं। भाजपा से ही बागी हुए चौधरी लाल सिंह डोगरा स्वाभिमान ट्रस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रबल संभावना है कि भाजपा दोबारा डॉ. जितेंद्र सिंह को इसी सीट से दोबारा टिकट दे सकती है। जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने इसी सीट से चुनाव लडऩे की घोषणा की है। कांग्रेस ने उम्मीदवार की अधिकारिक तौर पर घोषणा तो नहीं की है, परंतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह के बेटे बिक्रमादित्य के यहां से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे की संभावना है।

More videos

See All