महिला भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया
आज भारत के बड़े अखबारों पर बिहार चुनाव से ज्यादा महिला भारतीय क्रिकेट टीम की सुर्खियां दर्ज हैं। भारत ने वुमेंस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच जीता है।नवी मुंबई के डॉ डिवाई पाटील स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया।जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। महिला क्रिकेटर्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईकन बनकर छाई हुई है।
महिला भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास रचने के बाद BCCI ने की 51 करोड़ नकद की घोषणा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI ने महिला भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद 51 करोड़ के रिकार्ड नकद इनाम देने की घोषणा की है। यह इनाम राशि आईसीसी ने निर्धारित आधिकारिक विजेता पुरस्कार जो 4.48 मिलियन अमेरिका डॉलर, यानि लगभग 39.78 करोड़ से भी बताया गया है। वहीं बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा 1983 में कपिल देव ने भारत को वर्ल्ड कप जितवाकर क्रिकेट में एक नए युग और प्रोत्साहन की शुरुआत की थी और अब यह इनाम भारतीय महिला खिलाड़ियों के जज़्बे और प्रदर्शन के प्रति आभार का प्रतीक है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट पारी में शानदार शुरुआत करते हुए क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे, जबकि स्मृति मंधाना ने 58 गेंदों में 45 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 (37) और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 (29) रन बनाए, लेकिन दोनों बड़ी पारियों में तब्दील नहीं हो सकीं। मिडल ऑर्डर में दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 58 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था।वहीं अमनजोत कौर ने 12 (14) और विकेटकीपर रिचा घोष ने तेज़ गति से 34 रन (24 गेंदों, 3 चौके, 2 छक्के) की पारी खेली। राधा यादव 3 रन बनाकर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाज़ अयाबोंगा खाका रहीं, जिन्होंने 3 विकेट लिए, जबकि क्लोए ट्रायन, नादिन डी क्लर्क और नोंकुलेको म्लाबा को एक-एक सफलता मिली है।
नेताओं से लेकर अभिनेताओं ने दी बधाई
विराट कोहली ने ट्वीट कर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा “आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी है, आपने अपने निडर क्रिकेट और पूरे आत्मविश्वास से हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं और इस पल का भरपूर आनंद लें। हरमन और टीम को शाबाशी। जय हिंद”।
वहीं काँग्रेस से राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा “क्या ही गर्व का क्षण है। नीली जर्सी पहने महिला भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है और करोड़ों दिलों को छुआ है। राहुल आगे लिखते है आपके साहस, धैर्य और शालीनता ने भारत को गौरवान्वित किया है और अनगिनत युवा लड़कियों को निडर होकर सपने देखने के लिए प्रेरित किया है।आपने सिर्फ़ एक ट्रॉफी नहीं जीती, आपने एक राष्ट्र का उत्साह बढ़ाया है।"
भारतीय फिल्म के बड़े कलाकार अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीटर पर ट्वीट कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए लिखा “विश्व चैंपियन,आपने हम सभी के लिए कितना गौरव लाया है।"
Read This Also:- 2020 Northeast Delhi riots मामले में उमर ख़ालिद, शरजील इमाम सहित अन्य की जमानत याचिका पर Supreme Court of India में सुनवाई
Read This Also:- 2020 Northeast Delhi riots मामले में उमर ख़ालिद, शरजील इमाम सहित अन्य की जमानत याचिका पर Supreme Court of India में सुनवाई





