Molitics Logo
होम प्रज्वल रेवन्ना मामले पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री मोदी- राहुल गाँधी

प्रज्वल रेवन्ना मामले पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री मोदी- राहुल गाँधी

प्रज्वल रेवन्ना मामले पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री मोदी- राहुल गाँधी
फोटो: प्रज्वल रेवन्ना मामले पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री मोदी- राहुल गाँधी

कर्नाटक के हासन से एनडीए के उम्मीदवार  प्रज्वल रेवन्ना द्वारा सैकड़ों महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के हज़ारों वीडियो वायरल होने के मामले में प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर राहुल गाँधी ने तीखा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के हर मामले की तरह  प्रधानमंत्री ने इस पर भी चुप्पी साध रखी है।

प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा के पौत्र हैं। वे कर्नाटक की हासन सीट से बीजेपी और जेडीएस के संयुक्त उम्मीदवार हैं। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक रैली में रेवन्ना के लिए वोट माँगे थे। उन्होंने कहा था कि रेवन्ना को मिला हर वोट मोदी को मज़बूत करेगा।
 

शोषण करने वाले हैवान का प्रचार क्यों

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक्स पर लिखा कि 'कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह शर्मनाक चुप्पी साध ली है। प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा कि सब कुछ जान कर भी सिर्फ वोटों के लिए उन्होंने सैकड़ों बेटियों का शोषण करने वाले हैवान का प्रचार क्यों किया? आखिर इतना बड़ा अपराधी बड़ी सहूलियत के साथ देश से फरार कैसे हो गया? कैसरगंज से कर्नाटक और उन्नाव से उत्तराखंड तक, बेटियों के गुनहगारों को प्रधानमंत्री का मूक समर्थन देश भर में अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है। क्या मोदी के ‘राजनीतिक परिवार’ का हिस्सा होना अपराधियों के लिए ‘सुरक्षा की गारंटी’ है?'


विपक्ष के अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया 

इस मामले में अन्य विपक्षी नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस दरिंदगी के बारे में जानते थे, फिर भी प्रज्वल को  एनडीए का उम्मीदवार बनाया, तारीफ की, पीठ थपथपाई और इसके लिए वोट मांगे। सुप्रिया ने कुछ सवाल किए कि

  •  इस दरिन्दे को साझा उम्मीदवार क्यों बनाया? 
  •  हर बार महिलाओं के खिलाफ अपराधियों को संरक्षण क्यों?
  •  महिला मंत्री स्मृति ईरानी मौन क्यों?
  •  महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा चुप क्यों?
  •  मीडिया में सन्नाटा क्यों?


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए एक्स पर लिखा कि ऐसा दरिंदा जिसने हज़ारों महिलाओं का बलात्कार किया, जिसने हैवानियत की सारी सीमा पार कर दी। मोदी उस दरिंदे को देश का भविष्य बता रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मोदी का हाथ बलात्कारियों से साथ हैं। संजय सिंह ने इस मामले को लेकर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ये बलात्कार कांड, निठारी कांड से भी ज्यादा घिनौना है और यह पूर्व पीएम के पौत्र ने किया है, जो अभी नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि यह कांड महिलाओं के दमन, बलात्कार और शोषण का मामला है। उनके चीर हरण और उनकी इज्जत को तार-तार करने का मामला है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर चुप हैं।


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी का मॉडल बेटी बचाओ नहीं, बलात्कारियों को बचाओ है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है, जिसका प्रमाण प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं का यौन शोषण करने वाले के लिए वोट मांगना है। बीजेपी अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों का शोषण करने वाले को संरक्षण देती और उनका बचाव करती हैं।


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की "गंदी हरकतों" के बारे में पता था, इसके बावजूद वह उसके लिए प्रचार करने गए।


क्या है मामला 


गौरतलब है कुछ दिन पहले कर्नाटक के हासन जिले में सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न में प्रज्वल रेवन्ना के कई वीडियो सामने आये थे।  रेवन्ना पर उनकी नौकरानी ने यौन शोषण के आरोप लगाये हैं। प्रज्वल के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हो गयी है लेकिन वह भारत छोड़ विदेश भाग चुका है। विपक्ष का केंद्र सरकार पर ये भी आरोप है कि प्रज्वल को विदेश भगाने की साज़िश की गयी?