इमरान प्रतापगढ़ी ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में आरोप लगाया कि सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वक्फ बिल लेकर आई। उन्होंने कहा,
"जब देश की संसद रात के 2 बजे तक चल रही थी, ठीक उसी समय अमेरिका भारत पर 26% टैरिफ लगा रहा था। भाजपा के वोटर्स को समझना चाहिए कि यह वक्फ बिल पूरी तरह से एक प्रायोजित कार्यक्रम था, ताकि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से लोगों का ध्यान हटाया जा सके।"
'असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश' - कांग्रेस सांसद
कांग्रेस नेता ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,
"यह सरकार सच्चे और अहम मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने की रणनीति अपना रही है। कभी वक्फ के नाम पर, कभी ट्रिपल तलाक तो कभी CAA के नाम पर ऐसे मुद्दे लाए जाते हैं जिनका देश के आम लोगों को कोई सीधा लाभ नहीं होता।"
उन्होंने आगे कहा,
"अगर CAA लाया गया तो इससे देश के आम नागरिकों को क्या फायदा होगा? ट्रिपल तलाक पर मुस्लिम बहनों को अधिकार देने की बात करने वाली भाजपा ने अपने वोटर्स को कौन-से बड़े अधिकार दिला दिए? चर्चा वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली और प्रबंधन पर हो रही थी, लेकिन अमेरिका द्वारा लगाए गए 26% टैरिफ पर सरकार चुप है।"
इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि वक्फ विधेयक से गरीब मुस्लिमों को फायदा होगा, और वे पीएम मोदी को धन्यवाद देंगे।
उन्होंने कहा,
"मैं उन नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस विधेयक पर अपने विचार रखे। कुछ नेता इसे असंवैधानिक बता रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अगर यह असंवैधानिक है तो अदालत ने इसे क्यों नहीं खारिज किया? असंवैधानिक जैसे शब्दों का इस्तेमाल बेवजह नहीं किया जाना चाहिए।"
Read This Also:- वक्फ की संपत्तियों पर कब्जे की साजिश, अगला निशाना मंदिर, गुरुद्वारे और चर्च? - संजय सिंह
Read This Also:- वक्फ की संपत्तियों पर कब्जे की साजिश, अगला निशाना मंदिर, गुरुद्वारे और चर्च? - संजय सिंह





