विधानसभा में विनेश फोगाट की दो टूक
बजट सत्र के दौरान विनेश फोगाट ने कहा कि उनके गांव में बने स्टेडियम में बिजली, पानी और कोच जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। जब उन्होंने यह मुद्दा उठाया तो बीजेपी के कुछ विधायकों ने उनके दावे को गलत बताया। इस पर विनेश ने मुख्यमंत्री से ही सवाल पूछते हुए कहा कि उन्होंने खुद सम्मान देने का वादा किया था, लेकिन वह वादा अब तक अधूरा है।
विनेश ने विधानसभा में कहा, "जब मैं पेरिस गई और फाइनल में पहुंची, तो उसके बाद जो हुआ वह ईश्वर की मर्जी थी और मैंने उसे स्वीकार किया। उस समय मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि मुझे सिल्वर मेडल का सम्मान दिया जाएगा, लेकिन वह सम्मान अब तक नहीं मिला।"
मुख्यमंत्री का जवाब और विनेश की तीखी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब देते हुए कहा, "अब आप सदन की माननीय सदस्य हैं, अब ऐसी कोई दिक्कत नहीं होगी।" लेकिन विनेश इससे संतुष्ट नहीं हुईं। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा की याद दिलाते हुए कहा, "सर, आपके सभी विधायक कहते हैं कि आपकी जुबान का मतलब वादा पक्का होता है। लेकिन आपका वादा अधूरा रह गया है। आपने जिस सम्मान की बात की थी, उसने न केवल मेरा बल्कि कई अन्य खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था। यह मुद्दा सिर्फ पैसों का नहीं, बल्कि सम्मान का है।"
उन्होंने आगे कहा, "प्रदेश में कई लोग मुझसे पूछते हैं कि आपका कैश अवॉर्ड आ गया क्या? तो मैं कहती हूं – न मेरा आया, न आपका आया। यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी की लड़ाई है, और हम इसे मिलकर लड़ेंगे।"
Read This Also:- जिन की वज़ह से कुश्ती का खेल खतरे में आया, वापस से इसका नियंत्रण उन्ही को मिल गया- विनेश फोगाट
Read This Also:- जिन की वज़ह से कुश्ती का खेल खतरे में आया, वापस से इसका नियंत्रण उन्ही को मिल गया- विनेश फोगाट





