Molitics Logo
होम विनेश फोगाट ने BJP को घेरा, कहा-महिलाओं के खिलाफ हुए अन्याय को दबा दिया जाता है!

विनेश फोगाट ने BJP को घेरा, कहा-महिलाओं के खिलाफ हुए अन्याय को दबा दिया जाता है!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोशनी कुशल जायसवाल एक युवा कांग्रेस की नेता हैं, जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ता पर उनके ऊपर हमले और बलात्कार की धमकी देने का आरोप लगाए हैं।

विनेश फोगाट ने BJP को घेरा, कहा-महिलाओं के खिलाफ हुए अन्याय को दबा दिया जाता है!
फोटो: विनेश फोगाट ने BJP को घेरा, कहा-महिलाओं के खिलाफ हुए अन्याय को दबा दिया जाता है!
कांग्रेस विधायक और पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही महिलाओं के खिलाफ अन्याय के मामलों को दबाने की कोशिश की। दरअसल, सोमवार को कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने वाराणसी की रोशनी कुशल जायसवाल के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। विनेश ने इस मामले को लेकर जायसवाल को समर्थन देने की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोशनी कुशल जायसवाल एक युवा कांग्रेस की नेता हैं, जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ता पर उनके ऊपर हमले और बलात्कार की धमकी देने का आरोप लगाए हैं।

मानसिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

इस मामले को लेकर कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष अलका लांबा और विनेश फोगाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिमसें विनेश ने कहा कि हम रोशनी जायसवाल के साथ खड़े हैं। उनके साथ जो मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। साथ ही विनेश ने भाजपा नेता द्वारा महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में कहा कि इस मुद्दे पर हमारी लड़ाई अभी भी जारी है। भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि इन्होंने हमेशा से ही महिलाओं के खिलाफ अन्याय को दबाने की कोशिश की है। अगर भाजपा वाले महिला पहलवानों को ट्रोल करने के बजाए महिलाओं की रक्षा की होती। तो जनता और खुश हो सकती थी।

विनेश ने कहा कि वह एक महिला, एक बेटी और एक विधायक के नाते हर एक महिला को विश्वास दिलाएंगी। जिन्हें यह लगता है कि उसके साथ गलत हो रहा है। जायसवाल को लेकर विनेश ने कहा कि जो आज उनके साथ हो रहा है, वैसे ही उनके साथ हुआ था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत रखते हैं। विनेश ने कहा कि सैफ़रन राजेश सिंह नाम का एक व्यक्ति हमेशा से महिलाओं के खिलाफ गलत बातें लिखता रहता है, लेकिन सरकार और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।

सबूत होने के बावजूद आरोपी घूम रहा आजाद

महिला कांग्रेस विंग की अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह 'बेटी बचाओ' का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की एक बेटी की आपबीती है जिसे भाजपा-RSS नेता राजेश सिंह चार साल से बलात्कार की धमकियां दे रहा है और सत्ता में बैठे लोगों का फायदा उठाकर आजाद घूम रहा है, जबकि पीड़िता का परिवार जेल में है। पीड़ित महिला अपने 9 साल के बच्चे और बूढ़े मां-बाप के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही है और न्याय की मदद मांग रही है। राजेश सिंह का ट्विटर हैंडल देखेंगे तो पता चलेगा कि उसमें महिलाओं को बलात्कार करने की धमकियां देने का सारा सबूत है। लेकिन इस मामले पर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।