RSS पर साधा निशाना
ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "यह सच है कि आर्यन बाहर से आए थे। अगर कोई इस भूमि का असली वंशज है, तो वे केवल आदिवासी और द्रविड़ समुदाय के लोग हैं। लेकिन बीजेपी और RSS इस सच को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।" ओवैसी ने अपने संबोधन में गाजा और फिलिस्तीन के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा, "रमज़ान के महीने में गाजा और फिलिस्तीन के लोगों के लिए दुआ करें। वहां जो कुछ भी हो रहा है, वह अमानवीय है। निर्दोष लोगों पर हमले किए जा रहे हैं।"
ओवैसी के छोटे भाई और AIMIM के वरिष्ठ नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने भी उनके समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा, "क्या कोई और नेता इतना बेबाक और निडर होकर आपकी आवाज़ उठा सकता है? सीएए, एनआरसी, वक्फ बिल या फिर गिरफ्तारियों का मुद्दा हो, असदुद्दीन ओवैसी लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। यहां बैठकर बयान देना आसान है, लेकिन असली हिम्मत तब होती है जब कोई दुश्मनों के सामने खड़ा होकर अपने हक की बात करता है।"
ओवैसी ने इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा, "भारत सरकार ही भारतीय नागरिकों को सलाह दे रही है कि वे इजराइल की यात्रा न करें। यह साफ तौर पर बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों की नाकामी को दर्शाता है कि गरीब और मजबूर भारतीयों को इजराइल जाकर मजदूरी करनी पड़ रही है। अगर भारत में पर्याप्त रोजगार के अवसर होते, तो कोई इजराइल क्यों जाता?"
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "योगी आदित्यनाथ और बीजेपी जितनी चाहे उतनी इजराइल भक्ति कर लें, लेकिन हकीकत यह है कि भारत को सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा (रेमिटेंस) अरब देशों से ही मिलती है।"
Read This Also:- उत्तर प्रदेश सरकार ने अंसल प्रापर्टीज के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में कसा शिकंजा, दो एफआईआर दर्ज
Read This Also:- उत्तर प्रदेश सरकार ने अंसल प्रापर्टीज के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में कसा शिकंजा, दो एफआईआर दर्ज





