Molitics Logo
होम Uttar Pradesh: CM योगी का विपक्ष पर हमला – "महाकुंभ को बदनाम करने वालों की नियत पर उठाए सवाल"

Uttar Pradesh: CM योगी का विपक्ष पर हमला – "महाकुंभ को बदनाम करने वालों की नियत पर उठाए सवाल"

सीएम योगी ने विधानसभा में विपक्ष के महाकुंभ पर दिए बयानों की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, आप विपक्ष महाकुंभ को लेकर अनर्गल बातें कर रहे हैं। एक जाति विशेष |

Uttar Pradesh:  CM योगी का विपक्ष पर हमला – "महाकुंभ को बदनाम करने वालों की नियत पर उठाए सवाल"
फोटो: MahaKumbh, CM Yogi, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। खासतौर पर महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, "महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसे वही मिला। गिद्धों को लाश मिली, सूअरों को गंदगी मिली, जबकि संवेदनशील लोगों को रिश्तों की सुंदर तस्वीर मिली, सज्जनों को सज्जनता मिली, व्यापारियों को व्यापार मिला, श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुव्यवस्थित आयोजन मिला। जिसकी जैसी नियत थी, उसे वैसा ही अनुभव हुआ।"

 महाकुंभ पर उठाए सवाल तो विपक्ष को घेरा


सीएम योगी ने विधानसभा में विपक्ष के महाकुंभ पर दिए बयानों की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, "आप (विपक्ष) महाकुंभ को लेकर अनर्गल बातें कर रहे हैं। एक जाति विशेष के व्यक्ति को कुंभ में जाने से रोके जाने का झूठा आरोप लगाया गया। हमने साफ कहा था कि जो सद्भावना से आएगा, उसका स्वागत होगा, लेकिन जो दुर्भावना से आएगा, वह परेशानी में जरूर पड़ेगा।" योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, "पिछली सरकारों ने कुंभ की पवित्रता और व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ किया था। तब के मुख्यमंत्री को इसकी निगरानी और व्यवस्था की फिक्र नहीं थी, इसलिए उन्होंने एक गैर-सनातनी व्यक्ति को कुंभ का प्रभारी बना दिया था।"

"सपा को हर चीज़ का विरोध करने की आदत"


सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें हर अच्छी चीज का विरोध करने की आदत पड़ चुकी है। उन्होंने कहा, "यह साल भारत के संविधान का अमृत महोत्सव वर्ष है, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर समाजवादी पार्टी कब से डॉ. अंबेडकर को सम्मान देने लगी? उन्होंने सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, "कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. अंबेडकर के नाम पर था, लेकिन उसे बदलने का काम किसने किया? डॉ. अंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ का निर्माण भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कराया। लखनऊ में उनके नाम पर सांस्कृतिक केंद्र भी भाजपा सरकार ही बना रही है। प्रयागराज में निषाद राज और भगवान राम की 46 फीट ऊंची प्रतिमा भी हमारी सरकार ने स्थापित की है।"

गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करने से बचते हुए भी सीएम योगी ने सपा के इतिहास पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "महापुरुषों और महिलाओं के प्रति आपका नजरिया क्या है, यह पूरा देश जानता है। दुनिया ने आपके क्राइम देखे हैं और अब आप क्लीन चिट पाने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी के आचरण से हर सभ्य समाज हमेशा भयभीत ही रहा है।" सीएम योगी ने कहा कि सपा को इस बात पर भी आपत्ति है कि भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र और राज्यपाल के अभिभाषण में महाकुंभ को वैश्विक आयोजन बनाने की बात क्यों की। उन्होंने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा, "अगर महाकुंभ में विश्वस्तरीय सुविधाएं न होतीं, तो अब तक 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु वहां नहीं आते।"

Read This Also:- योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान – "सपा ने प्रयागराज को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी"