Molitics Logo
होम इंदौर के महू में भारत की जीत के जश्न के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत, पुलिस ने संभाला मोर्चा

इंदौर के महू में भारत की जीत के जश्न के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू शहर में रविवार (10 मार्च, 2025) को भारतीय क्रिकेट टीम की आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल जीत का जश्न मना रहे लोगों पर |

इंदौर के महू में भारत की जीत के जश्न के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत, पुलिस ने संभाला मोर्चा
फोटो: Indore
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू शहर में रविवार (10 मार्च, 2025) को भारतीय क्रिकेट टीम की आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल जीत का जश्न मना रहे लोगों पर कथित पथराव के बाद झड़प और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। इस झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, "यह घटना कैसे हुई, इसकी पूरी जानकारी बाद में ली जाएगी, लेकिन वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।"

क्या है पूरा मामला?


घटना रविवार को उस समय हुई जब भारतीय क्रिकेट टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता। भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद उत्साहित युवा क्रिकेट प्रेमियों के एक समूह ने विजय रैली निकाली थी। यह रैली जब महू शहर के जामा मस्जिद इलाके के पास पहुंची, तभी दो समुदायों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रैली में शामिल युवाओं ने भारत की जीत के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान जैसे ही रैली जामा मस्जिद क्षेत्र के पास पहुंची, वहां मौजूद लोगों के एक समूह ने रैली पर पथराव करना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से अफरा-तफरी मच गई और रैली में शामिल लोग अपनी मोटरसाइकिलें छोड़कर मौके से भागने को मजबूर हो गए। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई जब कुछ अराजक तत्वों ने मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया। झड़प के दौरान कई दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) निमिष अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक (SP) इंदौर ग्रामीण हितिका वासल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है और हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है। DIG अग्रवाल ने बताया, "रैली के दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ वाहनों में आगजनी की घटना भी सामने आई है। हालांकि, स्थिति अब नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।"

पुलिस सूत्रों के अनुसार, झड़प के दौरान कम से कम 10 मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई, जबकि कई अन्य वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पथराव के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी और दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आगे किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।  पुलिस सूत्रों के अनुसार, झड़प के दौरान कम से कम 10 मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई, जबकि कई अन्य वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पथराव के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

Read This Also:- Madhya Pradesh: भोपाल में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया