भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को नई ऊंचाई देने की तैयारी
इस बीच, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की 12-13 फरवरी को अमेरिका यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका ने व्यापारिक संबंधों को गहराई देने का संकल्प लिया। दोनों देशों ने निष्पक्षता, राष्ट्रीय सुरक्षा और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने वाले विकास को बढ़ावा देने पर सहमति जताई।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 'मिशन 500' नामक एक नया द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसका उद्देश्य 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना से अधिक कर 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है।"
इसके तहत, अगस्त से सितंबर 2025 के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की पहली किस्त पर बातचीत शुरू करने की योजना बनाई गई है।
अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर बढ़ते हमले
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अमेरिका में हिंदू मंदिरों के साथ हुई छेड़छाड़ के मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में मंदिरों को निशाना बनाने और भारत विरोधी चित्रों के साथ छेड़छाड़ की कई घटनाएं सामने आई हैं।
उन्होंने कहा, "हम इन घटनाओं को तुरंत राजनयिक चैनलों के माध्यम से अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाते हैं। संबंधित मंदिर प्रशासन और सामुदायिक संघों ने स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।"
कीर्ति वर्धन सिंह ने आगे बताया कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियां इन घटनाओं की ‘घृणा अपराध’ के रूप में जांच कर रही हैं। यहां तक कि अमेरिकी कांग्रेस के कई सदस्यों ने भी प्रशासन से मांग की है कि वे हिंदुओं को निशाना बनाने वाले अपराधों को रोकने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करें।
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को दोहराते हुए कहा, "पीएम मोदी बहुत चतुर व्यक्ति हैं और मेरे बहुत अच्छे मित्र भी। भारत व्यापार शुल्क लगाने वाले देशों में शीर्ष पर है, लेकिन हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। मुझे लगता है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर जबरदस्त प्रगति होगी।"
हालांकि, ट्रंप ने यह भी याद दिलाया कि भारत उन देशों में शामिल है जो अमेरिकी उत्पादों पर अधिक शुल्क लगाते हैं। उन्होंने पहले भी कई बार इस बात पर नाराजगी जताई थी कि भारत व्यापार के लिए एक मुश्किल बाजार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो देश अमेरिका के उत्पादों पर अधिक शुल्क लगाते हैं, उन पर 2 अप्रैल से नया अमेरिकी शुल्क लागू होगा।
Read This Also:- ट्रंप के फ़रमान में यूक्रेन के लिए NATO के दरवाज़े हुए बंद, पुतिन और जेलेंस्की को दी चेतावनी
Read This Also:- ट्रंप के फ़रमान में यूक्रेन के लिए NATO के दरवाज़े हुए बंद, पुतिन और जेलेंस्की को दी चेतावनी





