ट्रंप का बयान: ब्राउन की जगह डैन कैन होंगे नए प्रमुख
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर पोस्ट करते हुए कहा कि ब्राउन की जगह अब रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डैन कैन लेंगे। इसके अलावा, उन्होंने यह भी इशारा किया कि आने वाले दिनों में अमेरिकी सेना में और भी बड़े बदलाव हो सकते हैं। ट्रंप ने ब्राउन को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अमेरिका में आमतौर पर सरकार बदलने के बावजूद सैन्य नेतृत्व में इतने बड़े स्तर पर बदलाव नहीं किए जाते। ब्राउन, जो इस पद पर नियुक्त होने वाले केवल दूसरे अफ्रीकी-अमेरिकी थे, को हटाया जाना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा। यह कदम ऐसे समय में आया है जब ट्रंप सेना में विविधता और समानता का समर्थन करने वाले अधिकारियों को हटाने की नीति पर काम कर रहे हैं।
ट्रंप ने बाइडेन पर साधा निशाना
ब्राउन की बर्खास्तगी की घोषणा के साथ ही ट्रंप ने जो बाइडेन पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बाइडेन प्रशासन के दौरान डैन कैन जैसे "योग्य और सम्मानित" अधिकारियों को नजरअंदाज किया गया था। लेकिन अब वह ऐसा नहीं होने देंगे। ट्रंप ने वादा किया कि "अमेरिका फर्स्ट" की नीति के तहत सेना को फिर से मजबूत किया जाएगा। ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में अमेरिकी सेना में और भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया जाएगा। पांच अन्य शीर्ष सैन्य पदों को भी बदला जाएगा, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि ट्रंप प्रशासन सैन्य नीतियों में व्यापक बदलाव करने की योजना बना रहा है।
यह फैसला और भी चौंकाने वाला इसलिए है क्योंकि दिसंबर 2024 में ट्रंप और ब्राउन के बीच सकारात्मक बैठक हुई थी। दोनों सेना-नौसेना फुटबॉल मैच में एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आए थे। इसके अलावा, जब जनवरी 2025 में हेगसेथ से पूछा गया कि क्या वह ब्राउन को हटाने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने ब्राउन की पीठ थपथपाई थी और कहा था कि वह उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं।
Read This Also:- तीसरी बार डोनाल्ड ट्रंप के 21 मिलियन डॉलर विवाद पर भड़की कांग्रेस, सरकार से 'श्वेत पत्र' जारी करने की माँग
Read This Also:- तीसरी बार डोनाल्ड ट्रंप के 21 मिलियन डॉलर विवाद पर भड़की कांग्रेस, सरकार से 'श्वेत पत्र' जारी करने की माँग





