रिपब्लिकन सांसद ने पेश किया प्रस्ताव
अमेरिका की सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के सांसद एंडी ओगल्स ने अमेरिकी कांग्रेस में एक संयुक्त सदन प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत राष्ट्रपति के कार्यकाल को तीन बार तक बढ़ाने के लिए संविधान में संशोधन की मांग की गई है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य ट्रंप को तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने का है। ओगल्स ने कहा, "इस संशोधन के बाद ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति बन सकेंगे, जिससे देश को एक मजबूत नेतृत्व मिलेगा, जिसकी हमें सख्त जरूरत है।"
इस प्रस्तावित संशोधन के तहत, "कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति के पद पर तीन बार से अधिक नहीं चुना जाएगा, लेकिन वह लगातार दो कार्यकालों तक चुनाव में विजयी होने के बाद तीसरी बार चुनाव लड़ने का दावा नहीं कर सकेगा।" इसके अतिरिक्त, "जो व्यक्ति दो साल से अधिक समय तक राष्ट्रपति का कार्यभार संभाले, उसे भी दो बार से अधिक राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने का अधिकार नहीं होगा।"
ट्रंप के लिए अधिक समय की जरूरत
प्रस्ताव पेश करते हुए सांसद ओगल्स ने कहा, "यह संशोधन राष्ट्रपति ट्रंप को तीन कार्यकाल तक सेवा करने की अनुमति देगा, जिससे हमें वह साहसिक नेतृत्व मिल सके, जिसकी हमारे देश को जरूरत है। राष्ट्रपति ट्रंप को बाइडन सरकार द्वारा किए गए गलत फैसलों को सही करने के लिए समय देना बेहद महत्वपूर्ण है। ट्रंप ने बार-बार यह साबित किया है कि उनकी वफादारी अमेरिकी जनता और राष्ट्र के प्रति मजबूत है।" ओगल्स ने यह भी कहा कि ट्रंप ने अपनी कड़ी मेहनत से यह साबित किया है कि वह देश को फिर से महानता की ओर ले जा सकते हैं, और उन्हें इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक समय दिया जाना चाहिए।
Read This Also:- ट्रंप ने पुतिन से फिर युद्ध खत्म करने की अपील, कहा- 'समझौता करो, निर्दोष मर रहे हैं'
Read This Also:- ट्रंप ने पुतिन से फिर युद्ध खत्म करने की अपील, कहा- 'समझौता करो, निर्दोष मर रहे हैं'





