Molitics Logo
होम केंद्र में एक मिली-जुली सरकार है, भविष्य में क्या होगा कुछ कह नहीं सकते- सचिन पायलट

केंद्र में एक मिली-जुली सरकार है, भविष्य में क्या होगा कुछ कह नहीं सकते- सचिन पायलट

“नीट यूजी परीक्षा को लेकर देशभर के युवाओं में आक्रोश और भ्रम का माहौल हैं। सरकार से लोगों का विश्वास ख़त्म हो चूका हैं। समस्या का समाधान करने की वजह यह सरकार मामले को छिपाने के लिए उस पर लीपापोती कर रही है।

केंद्र में एक मिली-जुली सरकार है, भविष्य में क्या होगा कुछ कह नहीं सकते- सचिन पायलट
फोटो: केंद्र में एक मिली-जुली सरकार है, भविष्य में क्या होगा कुछ कह नहीं सकते- सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने को लेकर कहा कि उनके (राहुल गांधी) इस फैसले से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता खुश और उत्साहित हैं। मीडिया से बात करते हुए पायलट ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “लोकसभा में कांग्रेस की ताकत बढ़ गई है और बीजेपी मिली-जुली सरकार बनाकर सत्ता में हैं।” सचिन ने ओम बिरला को लोकसभा के अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी और कहा नियम के मुताबिक डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को देना चाहिए।

केंद्र सरकार का रवैया ठीक नहीं

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने डिप्टी स्पीकर के सवाल पर कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार का रवैया ठीक नहीं है और परंपरा के खिलाफ हैं। पायलट ने कहा, “अगर स्पीकर बिना सहमति या चुनाव के जरिए चुना जाता है तो डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाता है। जब यूपीए की सरकार थी तब डिप्टी स्पीकर विपक्ष का था। मुझे पता नहीं है कि इसमें अंतिम निर्णय क्या लिया जाएगा लेकिन यही सही परंपरा रही हैं।”

सचिन पायलट ने केंद्र सरकार को लेकर कहा, “एनडीए की सरकार एक मिली-जुली सरकार है, किसी भी पार्टी को बहुमत प्राप्त नहीं हैं। जब बीजेपी 2019 में सरकार में आई थी तब उनके 303 सांसद थे लेकिन इस बार उनकी 63 सीटें कम हुई है। कांग्रेस के पास पहले 52 सांसद थे लेकिन इस बार हमारी संख्या दोगुनी हुई है। हमने जो बात जनता के बीच रखी, जिन मुद्दों को लेकर हमने चुनाव लड़ा जनता ने उन्हें पसंद किया। ऐसे में भविष्य में क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि दो सहयोगी के साथ मिलकर बीजेपी ने सरकार बनाई है।

राजस्थान सरकार पर भी साधा निशाना

मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने राजस्थान की भजन लाल सरकार पर भी निशाना साधा। नीट परीक्षा को मुद्दा बनाते हुए उन्होंने कहा, “नीट यूजी परीक्षा को लेकर देशभर के युवाओं में आक्रोश और भ्रम का माहौल हैं। सरकार से लोगों का विश्वास ख़त्म हो चूका हैं। समस्या का समाधान करने की वजह यह सरकार मामले को छिपाने के लिए उस पर लीपापोती कर रही है। राजस्थान की सरकार से उम्मीद है कि वह युवाओं को रोजगार देने के लिए जल्द से जल्द कोई कदम उठाएगी। युवा देश का भविष्य हैं जिन्हें कांग्रेस सरकार ने हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया। लोकसभा चुनाव में भी हमने राजस्थान में युवाओं को उम्मीदवार बनाया जिसका असर यह हुआ कि बीजेपी 14 सीटों पर आ कर सिमट गई और आने वाले चुनावों में भी हम युवाओं को ही मौका देंगे।

केजरीवाल को लेकर क्या बोले सचिन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि उनके ऊपर कोर्ट की करवाई है लेकिन सब समझ से परे हैं। पिछली एनडीए सरकार ने दमनकारी नीतियां अपनाई थी। उस दौरान सरकार में शायद ही कोई एजेंसी होगी जिसका गलत इस्तेमाल नहीं हुआ होगा। इस वजह से सरकार ने जनता को आइना दिखाया कि बेवजह विपक्ष को ना दबाएं। सरकार का बनना अलग बात है लेकिन सरकार की ताकत का मिस यूज़ किया गया, उस पर अब अंकुश लगना चाहिए।