ईडी की यह कार्रवाई ट्रूडोम ईपीसी लिमिटेड के खिलाफ की जा रही है, जो 22 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड के मामले में संदिग्ध है। इंडियन ओवरसीज बैंक की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।
यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही ईडी ने चेन्नई की चिटफंड कंपनी श्री गोकुलम चिट्स पर भी छापेमारी की थी। यह कंपनी ए.एम. गोपालन की है, जो मलयालम फिल्म ‘एम्पुरान’ (L2: Empuraan) के निर्माता भी हैं।
फिल्म 'एम्पुरान' पर विवाद: राजनीतिक पर बवाल
‘एम्पुरान’ फिल्म, 2019 में आई सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘लूसिफर (Lucifer)’ की सीक्वल है। इस फिल्म के निर्देशक और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन हैं, जबकि मोहनलाल इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म में गुजरात दंगों और दक्षिणपंथी विचारधारा की आलोचना करने वाले कुछ दृश्य शामिल हैं, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विवाद बढ़ने पर अभिनेता मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और फिल्म से विवादास्पद दृश्यों को हटाने की घोषणा की।
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के निर्माताओं ने कुल 17 कटौती करने का फैसला किया है और इसके लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से अनुरोध किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि बदलाव के बाद फिल्म का संशोधित संस्करण जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म विवाद के बीच, निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन को आयकर विभाग की ओर से नोटिस भी भेजा गया है। यह नोटिस उनकी तीन फिल्मों — जन गण मन, गोल्ड और कडुवा — से हुई कमाई को लेकर भेजा गया है। उन्हें जवाब देने के लिए 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
Read This Also:- UP News: हरिशंकर तिवारी के बेटे पर ED का शिकंजा, 700 करोड़ के लोन घोटाले में बड़ी कार्रवाई
Read This Also:- UP News: हरिशंकर तिवारी के बेटे पर ED का शिकंजा, 700 करोड़ के लोन घोटाले में बड़ी कार्रवाई





