सांसद बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
नोटिस मिलने के बाद जियाउर रहमान बर्क ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, "मुझे धारा 35(3) के तहत नोटिस दिया गया है। मैं देश का नागरिक हूं और सांसद भी हूं, इसलिए पुलिस को जांच में पूरा सहयोग दूंगा।"
वहीं, इस मामले में संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सांसद के स्थानीय निवास पर SIT की टीम गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिले। इसके बाद दिल्ली जाकर नोटिस सौंपा गया। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर की हिंसा के संबंध में दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
संभल की शाही जामा मस्जिद में एक सर्वेक्षण के दौरान अचानक हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क भी आरोपी हैं, और SIT उनसे पूछताछ करना चाहती है। इस बीच, सांसद जियाउर रहमान बर्क के निर्माणाधीन मकान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने नाम पर मकान का स्वामित्व साबित करने के लिए कोई वैध दस्तावेज या नक्शा पेश नहीं कर पाए हैं।
संभल के दीप सराय इलाके में उनका एक मकान निर्माणाधीन है।
उनका दावा है कि वह अपने पुश्तैनी मकान को तुड़वाकर नए सिरे से निर्माण करवा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने 5 दिसंबर 2023 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर मकान का वैध नक्शा मांगा था, जिसका जवाब अब तक नहीं दिया गया है। संभल हिंसा के मामले में SIT की जांच तेज हो चुकी है, और अब सांसद जियाउर रहमान बर्क को बयान दर्ज कराना होगा। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हिंसा भड़काने में उनकी कोई भूमिका थी या नहीं। वहीं, उनके निर्माणाधीन मकान का मामला भी कानूनी जांच के दायरे में आ गया है।
Read This Also:- NDA की जारी है तैयारी, अब महागठबंधन की बारी, CM फेस तेजस्वी को बनाए जाने को लेकर कांग्रेस में मतभेद
Read This Also:- NDA की जारी है तैयारी, अब महागठबंधन की बारी, CM फेस तेजस्वी को बनाए जाने को लेकर कांग्रेस में मतभेद





