संजय निरुपम ने उठाए सवाल
शिवसेना (शिंदे) के नेता संजय निरुपम ने सैफ अली खान की तेजी से हुई रिकवरी पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "डॉक्टरों का कहना था कि सैफ अली खान की पीठ में 2.5 इंच तक चाकू घुसा था। यह चाकू अंदर फंसा हुआ था, और उनका ऑपरेशन छह घंटे तक चला। यह सब 16 जनवरी को हुआ। लेकिन पांच दिन बाद ही वह पूरी तरह फिट होकर अस्पताल से बाहर आ गए। यह कैसे संभव है?"
संजय निरुपम ने आजतक से बातचीत में भी इस मामले पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि सैफ पूरी तरह स्वस्थ रहें, लेकिन इस घटना ने पूरे मुंबई और सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल ने कहा था कि सैफ लहूलुहान हालत में वहां पहुंचे थे। तो उनका CCTV फुटेज कहां है? क्या एक नाबालिग बच्चा अपने पिता को अस्पताल लेकर जा सकता है?"
पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल
निरुपम ने सैफ के घर पर मौजूद नौकरों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "घर में आठ नौकर मौजूद थे, फिर भी इतना बड़ा हमला कैसे हो गया? पुलिस ने महज तीन दिन में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। हमें यह भी जानना होगा कि क्या गिरफ्तार किए गए अभियुक्त वाकई बांग्लादेशी हैं? कहीं कोई बड़ा खेल तो नहीं हो रहा है?" संजय निरुपम ने पुलिस से इस मामले की गहराई से जांच करने और सच्चाई सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सैफ अली खान की तेजी से हुई रिकवरी और इस पूरी घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करना जरूरी है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि किसी भी तरह के षड्यंत्र को उजागर करना चाहिए।
Read This Also:- मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल तक सुनवाई को टाला
Read This Also:- मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल तक सुनवाई को टाला





