Molitics Logo
होम प्रज्वल रेवन्ना की करतूत: माँ के साथ करता था रेप, वीडियो कॉल पर बेटी के उतरवाता था कपड़े!

प्रज्वल रेवन्ना की करतूत: माँ के साथ करता था रेप, वीडियो कॉल पर बेटी के उतरवाता था कपड़े!

प्रज्वल रेवन्ना की करतूत: माँ के साथ करता था रेप, वीडियो कॉल पर बेटी के उतरवाता था कपड़े!
फोटो: प्रज्वल रेवन्ना की करतूत: माँ के साथ करता था रेप, वीडियो कॉल पर बेटी के उतरवाता था कपड़े!
एसआईटी(स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टास्क) के सामने पीड़ित महिला ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी माँ के साथ बलात्कार किया और वीडियो कॉल के जरिये उसके कपडे उतरवाये हैं। ज़बरदस्ती वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करता था। अगर महिला कॉल नहीं उठाती, तो पीड़िता की माँ से कॉल करवाकर धमकी देता था। फिलहाल, सेक्स स्कैंडल मामले में हासन से सांसद प्रज्वल और उसके पिता विधायक एच.डी रेवन्ना के ख़िलाफ़ जाँच जारी है।


महिला ने क्या कहा

प्रज्वल रेवन्ना मामले में आये दिन कई चौंकाने वाले ख़ुलासे हो रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि प्रज्वल जब वीडियो कॉल करता था, तब मज़बूरन महिला को कॉल का ज़वाब देना पड़ता था। कॉल नहीं उठाने पर प्रज्वल तरह-तरह की धमकियाँ देता था। जब प्रज्वल के ख़िलाफ़ मामला सार्वजानिक हुआ, तब महिला में हिम्मत आयी और उन्होंने प्रज्वल के ख़िलाफ़ पुलिस में शिक़ायत दर्ज़ करवायी।

महिला ने एसआईटी से कहा “ प्रज्वल ने कई बार मेरी माँ के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया है। प्रज्वल और उसके पिता माँ को धमकी देते थे कि अगर उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो मेरे पिता को नौकरी से निकलवा देंगे, और मेरे साथ भी बलात्कार करने की धमकी दी। महिला का दावा है कि प्रज्वल और उसके पिता एचडी रेवन्ना आदतन अपराधी हैं। उनके ड़र से मेरी माँ 4 से 5 महीनों तक घर नहीं आती थी। उन्होंने अपनी नौकरानी के साथ भी कई बार बलात्कार किया है। घटना के दो साल बाद मज़बूरन हमें अपनी ज़मीन को भी बेचना पड़ा।



प्रज्वल अभी तक गिरफ़्तार नहीं

प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप है। लेकिन कर्नाटक पुलिस अभी तक सेक्स स्कैंडल के सबसे बड़े आरोपी प्रज्वल को गिरफ़्तार नहीं कर पायी है। स्कैंडल में शामिल प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना को पुलिस गिरफ़्तार कर चुकी है। एचडी पर आरोप है कि वह अपने बेटे के साथ पूरे मामले में मिला हुआ है। अभी तक कुल तीन महिलाओं ने सामने आकर प्रज्वल और उसके पिता एचडी रेवन्ना के ख़िलाफ़ पुलिस में शिक़ायत दर्ज़ करवायी है। जिसमें से 2 बलात्कार और 1 अपहरण की घटना है। ख़बरों के अनुसार, जिन अन्य महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ है वे सामने आने में हिचकिचा रही हैं। हालाँकि एसआईटी ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। ताकि महिलाये बिना हिचक के अपनी शिक़ायत दर्ज़ करवा पाये।