Molitics Logo
होम राहुल ‘आम आदमी पार्टी’ को और केजरीवाल ‘कांग्रेस’ को देंगे वोट- राघव चड्ढा

राहुल ‘आम आदमी पार्टी’ को और केजरीवाल ‘कांग्रेस’ को देंगे वोट- राघव चड्ढा

राहुल ‘आम आदमी पार्टी’ को और केजरीवाल ‘कांग्रेस’ को देंगे वोट- राघव चड्ढा
फोटो: राहुल ‘आम आदमी पार्टी’ को और केजरीवाल ‘कांग्रेस’ को देंगे वोट- राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इस लोकसभा चुनाव में पहली बार चुनावी सभा में भाग लिया। बुधवार को दक्षिण दिल्ली से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में छतरपुर में उन्होने चुनावी रैली की । इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा, “ इस चुनाव में केजरीवाल कांग्रेस को और राहुल गांधी आम आदमी पार्टी को वोट देंगे। इस रैली में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी सहीराम पहलवान के लिए वोट मांगे और इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील की।



यह चुनाव देश के संविधान को बचाने का है

दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, ”मैं यहां अपने भाई का समर्थन करने आया हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि वह एक अच्छे इंसान हैं, बल्कि इसलिए भी कि यह चुनाव देश और संविधान को बचाने के लिए है।” राघव ने जनसभा में कहा कि आपके मतदान पर ही आपके बच्चों का भविष्य निर्भर करता है। चड्ढा ने कांग्रेस-आप गठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा, ”मुझे विश्वास है कि इस बार हम दक्षिण दिल्ली में सबसे ज्यादा वोटों से जीतेंगे।”


 

राघव चड्ढा ने कहा, ”जब से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सत्ता संभाली है तब से यहां के लोगों ने बिजली, दवा, पानी, स्कूल फीस पर प्रति माह लगभग 18,000 रुपये की बचत की है और महिलाओं के बस किराये के खर्च में भी बचत हुई है।” उन्होंने आगे कहा कि इसके बदले में हम केवल आपका वोट मांग रहे हैं। 25 तारीख को ‘झाड़ू’ का बटन दबाएं और केजरीवाल का समर्थन करें। जब राहुल गांधी 25 मई को मतदान करेंगे तो वह आप उम्मीदवार को वोट देंगे और झाड़ू चिन्ह को दबाएंगे। इसी तरह, जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे तो वह कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देंगे और हाथ चिन्ह को दबाएंगे।




राघव भी लड़ चुके दक्षिणी दिल्ली से चुनाव 


 2019 के लोकसभा चुनाव में राघव चड्ढा खुद दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़े थे। लेकिन बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से हार गए थे। अभी राघव पंजाब से राज्यसभा सांसद है। दरअसल केजरीवाल की गिरफ्तारी के जाने के लंबे समय तक राघव चड्ढा की अनुपस्थिति पर कई सवाल उठे थे जिसको लेकर पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि राघव को आँखों से जुड़ी गंभीर बीमारी है और इससे उनकी आँखों की रोशनी भी जा सकती हैं।



सचिन पायलट ने क्या कहा
 

वही कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि मोदी सरकार ने बीते दस साल में कोई काम नहीं किया है। एक तरफ जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान हैं तो दूसरी तरफ़ युवाओं को अग्निवीर योजना के तहत चार साल में रिटायर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी को खुद के लिए 10 साल भी कम लग रहे हैं और युवाओं को सिर्फ चार साल बाद घर पर बेठा रहे हैं। सचिन पायलट ने उम्मीदवार सहीराम पहलवान के पक्ष में मतदान करने की अपील के साथ कहा कि 25 मई को जनता इंडिया गठबंधन को जिताकर लोकतंत्र और तानाशाही के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाए। यह जीत सिर्फ़ इंडिया गठबंधन की नहीं बल्कि केंद्र की संस्थाओं की मूल भावनाओं, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की जीत होगी।