Molitics Logo
होम लव जिहाद पर सख्त कानून लाने की तैयारी, महाराष्ट्र सरकार ने बनाई कमेटी

लव जिहाद पर सख्त कानून लाने की तैयारी, महाराष्ट्र सरकार ने बनाई कमेटी

यह समिति ‘लव जिहाद’ के मामलों से जुड़े कानूनी और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा करेगी और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंपेगी, जिस पर आगे की कार्रवाई होगी।

लव जिहाद पर सख्त कानून लाने की तैयारी, महाराष्ट्र सरकार ने बनाई कमेटी
फोटो: love jihad, Maharashtra
महाराष्ट्र की महायुति सरकार राज्य में कथित 'लव जिहाद' के मामलों के खिलाफ कानून लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार ने इस मुद्दे की जांच के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) के अधीन सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति ‘लव जिहाद’ के मामलों से जुड़े कानूनी और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा करेगी और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंपेगी, जिस पर आगे की कार्रवाई होगी। महाराष्ट्र में लंबे समय से इस कानून की मांग उठ रही थी।

पिछले साल सीएम ने दिया था संकेत


पिछले साल अक्टूबर में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि एक लाख से अधिक शिकायतों में जानबूझकर ‘लव जिहाद’ की साजिश सामने आई है, जहां हिंदू महिलाओं को फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर शादी के लिए बहलाने के मामले उजागर हुए हैं।

‘लव जिहाद’ एक अनौपचारिक शब्द है, जिसका उपयोग हिंदू संगठनों द्वारा मुस्लिम पुरुषों पर हिंदू लड़कियों को प्रेम और विवाह के बहाने धर्म परिवर्तन कराने के कथित प्रयासों के संदर्भ में किया जाता है।मुख्यमंत्री फडणवीस पहले भी कह चुके हैं कि महाराष्ट्र में अंतरधार्मिक विवाहों में जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून लाने की योजना है। इससे पहले उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में इस तरह के कानून बनाए जा चुके हैं।

समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि राज्य सरकार के पास कोई ठोस सांख्यिकीय प्रमाण नहीं हैं और इस मुद्दे को राजनीतिक फायदे के लिए ‘जिहाद’ के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। फडणवीस ने 2023 में मुख्यमंत्री रहते हुए कहा था कि देश के विभिन्न राज्यों में पहले से लागू ऐसे कानूनों का अध्ययन किया जा रहा है। इसके बाद महाराष्ट्र में कानून लाने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Read This Also:- Maharashtra: गठबंधन में अनबन? फडणवीस की बैठक में शिंदे की गैरहाजिरी पर उठे सवाल