Molitics Logo
होम संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर सियासत गर्म, सपा सांसद रामगोपाल बोले- "व्यवस्था बदलेगी तो जाएंगे जेल"

संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर सियासत गर्म, सपा सांसद रामगोपाल बोले- "व्यवस्था बदलेगी तो जाएंगे जेल"

उन्होंने सीओ अनुज चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "संभल में जो हिंसा हुई, उसके पीछे अनुज चौधरी जैसे पुलिस अधिकारियों की लापरवाही और भड़काऊ बयानबाजी |

संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर सियासत गर्म, सपा सांसद रामगोपाल बोले- "व्यवस्था बदलेगी तो जाएंगे जेल"
फोटो: Ram Gopal
होली को लेकर संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने इस पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने सीओ अनुज चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "संभल में जो हिंसा हुई, उसके पीछे अनुज चौधरी जैसे पुलिस अधिकारियों की लापरवाही और भड़काऊ बयानबाजी जिम्मेदार है। वे खुद पुलिसवालों से कह रहे थे – गोली चलाओ, गोली चलाओ। जब व्यवस्था बदलेगी, तो ऐसे लोग जेल में होंगे।"

क्या था सीओ अनुज चौधरी का बयान?


संभल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सीओ अनुज चौधरी ने होली और ईद के मद्देनजर असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था, "अगर किसी को होली के रंगों से परेशानी है, तो वह त्योहार वाले दिन घर में ही रहे। अगर कोई बाहर निकले, तो उसे बड़े दिल से त्योहार को स्वीकार करना चाहिए। कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।" 

उन्होंने आगे कहा था, "जुम्मा साल में 52 बार आता है, जबकि होली साल में केवल एक बार आती है। अगर किसी को लगता है कि रंग से उसका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा, तो बेहतर होगा कि वह उस दिन घर से बाहर न निकले।" सीओ ने हिंदू-मुस्लिम समुदाय से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि जैसे ईद के दौरान लोग सेवईयां खिलाते हैं और गले मिलते हैं, वैसे ही होली भी प्रेम और सौहार्द का त्योहार है, जिसे हंसी-खुशी मनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया था कि अनावश्यक रूप से किसी पर रंग डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जो रंग से बचना चाहता है, उसे भी सम्मान दिया जाना चाहिए।

रामगोपाल यादव का सरकार पर हमला


संभल के विवादित बयान के अलावा रामगोपाल यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। महाकुंभ में नाविक की 30 करोड़ की कमाई के दावे पर कटाक्ष: रामगोपाल यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह दावा पूरी तरह अतार्किक और हास्यास्पद है। दिल्ली में बीजेपी सांसद द्वारा नेम प्लेट पर सड़क का नाम बदलने पर तंज: उन्होंने इसे बीजेपी की दिखावटी राजनीति करार दिया। अबू आज़मी के औरंगजेब वाले बयान पर सफाई: उन्होंने कहा कि अबू आजमी के बयान को मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया है।

Read This Also:- ‘जिसके ज़्यादा विधायक, मुख्यमंत्री भी उसी पार्टी से होगा’- बिहार महागठबंधन को लेकर बोले कांग्रेस नेता तारिक अनवर